Govinda Daughter टीना आहूजा बोलीं, मुझे अपने दम पर फिल्मों में काम मिला, नेपोटिज्म से नहीं

MUMBAI. एक समाचार वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में दिग्गज एक्टर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने नेपोटिज्म पर कहा है कि उन्होंने कभी भी अपने पापा से किसी भी प्रकार की कोई प्रोफोशनल मदद नहीं ली है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी योग्यता के आधार पर सभी फिल्में मिली हैं। इसलिए उन्हें नेपो-किड नहीं कहा जा सकता है। इंटरव्यू में टीना ने कहा कि गोविंदा ने कभी भी उनके लिए फिल्म का ऑफर लाने के लिए खुद का रेफरेंस नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि अगर वह नेपोटिज्म का प्रोडक्ट होती, तो वह अब तक 30-40 फिल्में साइन कर लेती। टीना ने कहा, यही एक बात है जो पापा ने अब तक नहीं की है और मैंने भी उनसे कभी उनका रेफरेंस लगाने के लिए नहीं कहा है। हालांकि, जिस दिन मुझे किसी चीज की जरूरत होगी, तो वे हमेशा मेरे साथ खड़े हैं। लेकिन, मुझे कभी नेपो-किड नहीं कहा जा सकता है। मुझे सभी फिल्में मेरी योग्यता के आधार पर मिली हैं। नवोदित टीना आहूजा ने कहा, मुझे अपने दम पर सभी ऑफर्स मिले हैं, मेरे पापा ने इसमें मेरी कभी कोई मदद नहीं की है। लेकिन, उन्हें पाता होता है कि मैं क्या कर रही हूं और क्या नहीं। मैं जो भी काम कर रही होती हूं, उन्हें हर चीज की रिपोर्ट मिलती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह मेरे काम में हस्तक्षेप करते हैं। पापा ने कभी किसी को मुझे फिल्म दिलाने के लिए नहीं कहा, इसलिए मुझे नेपो-किड नहीं कहा जा सकता। टीना के अनुसार, गोविंदा उनके लिए एक फिल्म प्रोड्यूस करने के इच्छुक हैं। उन्होंने कई मौकों पर टीना को यह बात कही भी है। टीना ने कहा, पापा हमेशा मेरे काम में मेरा बहुत सपोर्ट करते हैं। तो चलिए देखते हैं, हो सकता है कि भविष्य में भी हम ऐसा ही करें।ष् टीना ने 2015 में डायरेक्टर स्मीप कांग की फिल्म सेकंड हैंड हस्बैंड से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट गिप्पी ग्रेवाल नजर आए थे। टीना-गिप्पी के अलावा इस फिल्म में गीता बसरा और धर्मेंद्र भी मुख्य भूमिकाओं में थे। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। Tina Ahuja Indian actress who works in Bollywood. She is the daughter of the popular Bollywood actor जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद ! गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England