क्या प्रधानमंत्री ने झूठ बोला था, चीन भारत की सीमा में घुसा नहीं तो वापस कैसे जा रहा है ?

मुंबई। शिवसेना ने गुरुवार को पार्टी के मुखपत्र सामना (दैनिक अखबार) के संपादकीय में लिखा कि अगर कोई सेना हमारे इलाके में घुसी ही नहीं थी, तो फिर वापस कैसे जा रही है? संसद में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया था कि भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर जारी विवाद अब सुलझ गया है। जिसके बाद चीन की सेना ने एलएसी से पीछे हटना भी शुरू कर दिया है, जिसकी तस्वीरें भी सेना की ओर से जारी की गई है। हिंदुस्तान की सीमा में घुसी चीन की सेना वापस लौट रही है और इस घटना का राजनीतिक उत्सव शुरू हो गया है। चीनी सेना ने हमारी जमीन पर लगभग 20 किलोमीटर तक घुसपैठ की थी। उस संघर्ष के दौरान गलवान घाटी में हमारे 20 जवान शहीद हो गए थे। सैनिकों के बलिदान पर विरोधियों ने सरकार से सवाल करके उनको घेरा। उस दौरान प्रधानमंत्री समेत भाजपा के कई नेता और मंत्री कई विषयों पर बोलते रहे, लेकिन जब उनसे चीन की घुसपैठ के मामले में सवाल किया जाता तो वे पलायन कर गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में जानकारी दी कि चीन से समझौता हो गया है। प्रधानमंत्री दो महीने पहले कह रहे थे कि चीन ने हमारी सीमा में घुसपैठ नहीं की है। अब कह रहे हैं कि चीन ने हमारी जमीन से कब्जा छोड़ दिया। मतलब चीन ने घुसपैठ की ये बात सच थी और प्रधानमंत्री देश से झूठ बोल रहे थे। अब इस मामले का जो राजनीतिक विजयोत्सव शुरू है, यह मजेदार है, बड़े शौर्य का प्रचार और प्रचार मुहिम चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री के मुताबिक जो सेना हमारी सीमा में कभी घुसी ही नहीं थी, वह सेना कैसे वापस लौट रही है। पैंगॉन्ग’ से सटे चीनी निर्माण कार्य कैसे ध्वस्त किए जा रहे हैं, इसकी तस्वीरें प्रकाशित की जा रही हैं। पैंगॉन्ग परिसर में चीनियों द्वारा बनाए तंबू निकाले जाने की तस्वीरें फैलाई जा रही हैं। चीन लौट रहा है, ये खुशी की बात है, यह हिंदुस्तानी रक्षा विभाग की सजगता की जीत है, ये बात स्वीकार है। लेकिन चीन घुसपैठ मामले में देश के सत्ताधीश लगातार झूठ क्यों बोलते रहे, यह सवाल अनुत्तरित है। संसद में राजनाथ सिंह ने जब चीन के लौटने की बात कही, तब दलीय मतभेद भूलकर सभी ने मेज थपथपा कर रक्षा मंत्री का अभिनंदन किया। लेकिन विरोधी पक्ष को सरकार से कुछ सवाल करने थे, जो कि पूछने नहीं दिए गए। विपक्ष अगर सवाल पूछ लेता तो कौन-सा आसमान टूट पड़ता। राष्ट्रीय सुरक्षा का अत्यंत संवेदनशील मामला होने की बात कहकर संसद का मुंह बंद कर दिया गया। सवाल सिर्फ इतना है कि चीन की सेना हमारी सीमा में इंच भर भी नहीं घुसी, विपक्ष भ्रम और अफवाह फैला रहा है, पिछले एक साल से सरकार की ओर से हर स्तर पर जो ऐसा कहा जा रहा है, वह सब लफ्फाजी थी, ये अब स्पष्ट हो चुका है। चीनी सेना के लौटने का उत्सव सरकार ने ही शुरू किया। अगर कोई इसे विजय का उत्सव कह रहा होगा तो उसके दिमाग की जांच होनी चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में ऐसा फंसना-फंसाना शुरू होगा तो क्या करें? प्रधानमंत्री का झूठ अब ही बेपर्दा हुआ हो ऐसा नहीं है, जब उन्होंने गलवान घटना के बाद कहा था कि न कोई घुसा है, न किसी ने कब्जा किया है तभी इस तरह की जानकारी देश-दुनिया में सामने आ गई थी कि चीन वास्तव में भारतीय सीमा में घुसा था। जानकारों के अनुसार अभी पुरानी स्थिति वापस नहीं लौट रही है। Uddhav Bal Thackeray is an Indian politician serving as the 19th and current Chief Minister of Maharashtra- He is the president of Shiv Sena जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद ! गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England