जड़ताओं और अंधविश्वास को तोड़कर ही हमारा समाज आगे बढ़ पाएगा: सच के लिए जान कुर्बान कर देने वाले बू्रनो को साइंस सोसाइटी रामनगर ने किया याद

रामनगर। उत्तराखंड। साइंस फॉर सोसाइटी द्वारा महान खगोलशास्त्री व दार्शनिक जिर्दानो ब्रूनो के जीवन एवं कार्यों पर आयोजित की गयी प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया तथा चमत्कारों के पीछे छुपे विज्ञान का प्रदर्शन किया गया। 17 फरवरी, 1600 को इटली के दार्शनिक ब्रूनो को सच बोलने के लिए चर्च द्वारा चौराहे पर जलाकर मारने की सजा दी गई थी। ब्रूनो ने कॉपरनिकस के सिद्धांतों का समर्थन करते हुए कहा था कि आकाश सिर्फ उतना ही नहीं है जितना हमें दिखाई देता है। वह अनंत है और उसमें हमारे सौर मंडल की तरह के असंख्य विश्व है। ब्रूनो ने बताया कि ब्रह्माण्ड के सभी विश्वों की अपनी स्वयं की उत्पत्ति और अपना स्वयं का अन्त है और वे बराबर बदलते रहते हैं। यह विचार बहुत ही साहसपूर्ण था, क्योंकि ईसाई धर्म के अनुसार तो संसार अपरिवर्तनशील है और वह सदा वैसा ही बना रहता है जैसा कि ईश्वर ने इसे बनाया है। आगे चलकर पूरी दुनिया ने उनकी बात को सच माना और उनको साइंस के शहीद की उपाधि दी गई। ब्रूनो ने यह भी बताया कि न केवल पृथ्वी ही, बल्कि सूर्य भी अपनी धुरी पर घूमता है। ब्रूनो की मृत्यु के बहुत वर्षों बाद यह तथ्य भी प्रमाणित हुआ। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट मदन मेहता द्वारा मुँह में जलते अंगारे रखने तथा ढोंगी बाबाओं द्वारा दिखाए जाने वाले चमत्कारों के पीछे छुपे विज्ञान का पर्दाफाश किया। कैसर राना ने बताया कि ब्रूनो जैसे लोगों की कुर्बानियों के कारण ही आज विज्ञान इतने आगे पहुंच पाया है। ब्रूनो चर्च द्वारा फैलाई गए झूठ के आगे झुके नहीं और अपनी बात पर अपने विज्ञान पर अडिग रहे। हेम आर्य ने कहा कि संविधान में वैज्ञानिक चेतना के प्रचार प्रसार को सभी नागरिकों का दायित्व घोषित किया गया है। समाज में फैली जड़ताओं और अंधविश्वास को तोड़कर ही हमारा समाज आगे बढ़ पाएगा। उन्होंने कहा कि सोसायटी समाज में विज्ञान चिंतन के प्रचार प्रसार व अंधविश्वास को मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है। जय हिंद ! जय संविधान ! जय जनता ! जय किसान ! दुनिया की समस्त मेहनतकश जनता जिंदाबाद ! गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England