जरीन खान कटरीना, सनी लियोनी, पूजा भट्ट, प्रीति जिंटा जैसी क्यांे दिखती हैं, जरीन जैसी क्यों नहीं दिखतीं ? और जानिये इससे क्या फर्क पड़ता है ?
मुंबई। अलग-अलग लोगों को फिल्म के अलग-अलग कलाकारों का अंदाज पसंद है। वे सोचते हैं कि अगर उन्हें अभिनय करने का अवसर मिले तो वे अपने पसंदीदा कलाकार जैसा अभिनय करें। फिल्मों में नये कलाकारों पर पुराने कलाकारों की नकल करने का आरोप लगता रहा है। यह बहुत हद तक सही भी है। बहुत से गायक गायिकाओं पर भी यह बात लागू होती है। मोहम्मद रफी, मुकेश और किशोर कुमार जैसे बाद के नामी गायकों ने अपने शुरुआती दिनों में कुंदन लाल सहगल की गायन शैली अपनायी थी। उनके शुरुआती गीतों में आप स्वयं सुनकर इसे अनुभव कर सकते हैं। फिल्मों में कलाकारों पर दूसरों के जैसे दिखने के टैग भी लगते रहते हैं। इससे कई कलाकार अपनी पहचान के लिए परेशान देखे जाते हैं। इससे जरीन खान भी परेशान रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने कहा, बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले, हर कोई मुझसे कहता था कि मैं अपनी मां की तरह दिखती हूं। फिर यहां आने के बाद ही मुझे पता चला कि मैं कटरीना जैसी भी दिखती हूं और ये बॉलीवुड में मेरी एकमात्र पहचान बन गई है। उन्होंने ये भी कहा, लोगों को मेरे बारे में अपनी राय बनाने का मौका नहीं दिया गया क्योंकि वीर की रिलीज से पहले ही लोगों के दिमाग में कटरीना-एंगल बैठ गया था। जरीन का मानना है कि कटरीना कैफ जैसी दिखने की वजह से उनके करियर में काफी मुश्किलें आई हैं।
जरीन खान का कहना है कि लोग अपनी पहचान बनाने के लिए इंडस्ट्री में आते हैं न कि किसी और की तरह बनने के लिए। मैंने 11 साल तक बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल किया है। लेकिन आज भी लोग मुझे बॉलीवुड में कटरीना जैसी दिखने वाली के रूप में टैग करते हैं। अगर मैं इस इंडस्ट्री में न होती, तो मुझे ये सुनकर बहुत खुशी होती कि मैं कटरीना कैफ की तरह दिखती हूं क्योंकि वो बहुत सुंदर हैं। जरीन ने खुलासा किया कि उनके अपीयरेंस को बॉलीवुड के अन्य सितारों से भी तुलना किया गया है। कुछ लोग मुझे पूजा भट्ट से मिलती-जुलती कहते हैं, तो कुछ प्रीति जिंटा की तरह कहते हैं, तो वहीं कुछ लोग सनी लियोन की डुप्लीकेट भी कहते हैं। उन्होंने ने कहा, मुझे लगता है कि मेरा चेहरा यूनिवर्सल है और मैं बहुत लोगों की तरह दिखती हूं। जरीन ने चुटकी लेते हुए ये भी कहा मुझे ये नहीं समझ आता है कि लोगों को मैं जरीन खान की तरह क्यों नहीं दिखती हूं
जरीन ने कहा कि,स्नेहा उल्लाल, जिन्हें सलमान खान ने फिल्म लकी में लॉन्च किया था। उनको उस समय ऐश्वर्या राय की डुप्लीकेट कहा जा रहा था और इसने उनके करियर को बर्बाद कर दिया था। अमीषा पटेल को अमृता सिंह से मिलता जुलता कहा गया था और हरमन बावेजा को ऋतिक रोशन के डुप्लिकेट का टैग दिया गया था। कोई भी बॉलीवुड में किसी की डुप्लीकेट बन कर नहीं रहना चाहता है और फिल्म मेकर्स भी डुप्लीकेट के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।
मालूम होकि जरीन ने 2010 में फिल्म वीर से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने फिल्म वीर में सलमान खान के अपोजिट काम किया था जो कि उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। बाद में, वे हेट स्टोरी 3, हाउसफुल 2, अक्सार 2 और वाजाह तुम हो जैसी फिल्मों में नजर आईं।
Zareen Khan, also known as Zarine Khan, is an Indian actress and model who mainly works in the Hindi film industry, though has also appeared in Punjabi films
जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !
गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए:
https://loknirnay11.blogspot.com
https://bharatiduniya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें