सैक्स वीडियो शूट करने, अपलोड करने, लड़कियों को पोर्न वीडियो शूट करवाने के आरोप में यह टीवी-फिल्म अभिनेत्री जेल में

मुंबई। एक्ट्रेस-मॉडल गहना वशिष्ठ उर्फ वंदना तिवारी को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने अपनी वेबसाइट पर अश्लील वीडियो शूट करने और अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गहना के पब्लिसिस्ट ने एक बयान जारी करके कहा कि गहना को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। बयान में कहा गया कि गहना की कंपनी जीवी स्टूडियोज द्वारा निर्मित और निर्देशित वीडियो को एरॉटिका के रूप में क्लासिफाइड किया जा सकता है। बयान के अनुसार गहना उर्फ वंदना तिवारी पूरी तरह निर्दोष हैं। वे किसी भी पोर्न फिल्म रैकेट में शामिल नहीं हैं। उनकी कंपनी जीवी स्टूडियो के तहत उन्होंने केवल ऐसी फिल्में बनाई हैं जो कानूनन बनाई जा सकती हैं। इनमें से कई को एरॉटिक के रूप में कैटेगराइज कर सकते हैं। उन्हें निजी स्वार्थों और कॉम्पीटिटर्स गलत तरीके से फंसाकर बदनाम करने की कोशिश में हैं। हमें न्यायपालिका और भारतीय कानूनी प्रणाली पर पूरा भरोसा है। दुर्भाग्य से, मुंबई पुलिस जो दुनिया की बेस्ट पुलिस फोर्स है उसने भारत में हार्ड पोर्न और उनके मेकर्स की बनाई फिल्मों के साथ गहना की एरॉटिका फिल्म को मिक्स कर दिया है। एरॉटिक, कामुक या बोल्ड फिल्मों और हार्डकोर पोर्न के बीच एक कानूनी अंतर है। दुर्भाग्य से पुलिस ने दोनों को एक साथ जोड़ा। हमें उम्मीद है कि कोर्ट अंतर को पहचानेंगे और गहना को न्याय मिलेगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गहना ने कथित तौर पर 87 पोर्नोग्राफी वीडियो शूट किए हैं, जिसे उन्होंने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। इन्हें देखने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ती है, जिसका चार्ज 2000 रुपए रखा गया है। पुलिस ने बताया कि गहना स्ट्रगल कर रहीं एक्ट्रेसेस को काम का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट करवाती थी। काम के बदले में हर फिल्म के लिए 15 से 20 हजार रुपए देती थी। पुलिस ने 3 पीड़ितों की शिकायत पर यह कार्रवाई की थी, पीड़ितों ने कहा था कि उन्हें पोर्न वीडियोज शूट करने के लिए मजबूर किया गया। मलाड के ग्रीन पार्क बंगलो में तलाशी ली जहां सैकड़ों एक्स-रेटेड वीडियो मिले हैं। पुलिस ने यास्मीन बेग खान उर्फ रोवा, प्रतिभा नलावडे, मोनू गोपालदास जोशी, भानुसूर्यम ठाकुर, मोहम्मद आसिफ और सैफी को पकड़ा है। पुलिस का मानना है कि इस रैकेट के पीछे यास्मीन बेग का दिमाग है। ये लोग विदेशी आईपी एड्रेस का इस्तेमाल कर हॉटहिट ऐप के जरिए वीडियो अपलोड कर रहे थे। पेड वेबसाइट के करीब 4 लाख सब्सक्राइबर हैं। 32 साल की गहना ने भोपाल, मध्य प्रदेश से रोबोटिक साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। गहना स्टार प्लस के शो बहनें में लीड रोल में नजर आई थीं। 2012 में गहना ने मिस एशिया बिकनी कॉन्टेस्ट जीता था। इसके अलावा पिछले 6 सालों में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। गहना को पिछले साल ऑल्ट बालाजी की सीरीज गंदी बात और उल्लू ऐप के शोज में देखा गया था। जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद ! गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England