डब्ल्यूएचओ के चीन पक्षधर होने का अमेरिकी आरोप हल्का पड़ा, अब 20 करोड़ देगा अमेरिका
वॉशिंगटन। कोरोना वायरस को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाए कि वायरस चीनी लैब में तैयार किया गया। इसी विचार को भारत सहित दुनिया भर में प्रचारित कर चीन के खिलाफ माहौल बनाया गया। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन पर चीन के साथ मिलीभगत का आरोप लगाकर अमेरिका डब्ल्यूएचओ से अलग हो गया, उसको दिया जाने वाला फंड रोक दिया था। नये राष्ट्रपति ने अपने पूर्ववर्ती के फैसले को पलटते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन की पुरानी स्थिति बहाल करने का फैसला किया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि मूल्यांकन और वर्तमान दायित्वों के चलते संयुक्त राज्य अमेरिका इस महीने के अंत तक विश्व स्वास्थ्य संगठन को 20 करोड़ डॉलर से अधिक राशि का भुगतान करेगा। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक ब्रीफिंग में बिलंकन ने कहा, ष्संगठन के एक सदस्य के रूप में वित्तीय दायित्वों को पूरा करने की दिशा में यह हमारी तरह से लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने अपनी टिप्पणी में आगे कहा, यह हमारी उस नवीनीकृत प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करता है कि महामारी के प्रति वैश्विक प्रतिक्रिया का नेतृत्व करने की दिशा में डब्ल्यूएचओ के पास सभी आवश्यक समर्थनों की उपलब्धता है। इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने संगठन पर आरोप लगाया था कि डब्ल्यूएचओ कोरोना की स्थिति को सही तरीके से संभालने में असमर्थ रहा है, महामारी को लेकर संगठन ने पारदर्शिता भी नहीं बरती है, उनकी तरफ से उठाए गए कदमों से चीन को फायदा मिला है, जबकि अमेरिका सबसे अधिक फंडिंग करता है, लेकिन इसके बावजूद भी संगठन का बर्ताव अमेरिका के प्रति सही नहीं रहा है। इन सभी वजहों के चलते ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी फंडिंग रोकते हुए खुद को संगठन से अलग कर लिया था। लेकिन अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने कार्यालय में अपने पहले ही दिन डोनाल्ड ट्रंप की पूर्ववर्ती कुछ नीतियों को बदलते हुए संगठन में दोबारा वापस आने का ऐलान किया था।
The World Health Organization is a specialized agency of the United Nations responsible for international public health. The WHO Constitution, which establishes the agency's governing structure and principles, states its main objective
जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !
गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए:
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें