बाराबंकी में भी UP पुलिस ने दोहराया हाथरस ? दलित बच्ची का शव जबरन जलाया ?
बाराबंकी। दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस अपनी खराब कार्यप्रणाली से काफी बदनाम हो रही है। बाराबंकी यूपी में 15 साल की दलित लड़की से गैंगरेप के बाद मौत के मामले में भी पुलिस पर हाथरस जैसी कार्रवाई करने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता का कहना कि पुलिस ने बेटी का शव जबरन जला दिया, जबकि हिंदू धर्म में नाबालिग को दफनाया जाता है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। घटना बाराबंकी के सतरिख थाना इलाके के सेठमऊ गांव में पिछले बुधवार को घटित हुई है। लड़की खेत में धान काटने गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो घरवालों ने तलाश शुरू की। रात में लड़की का शव खेत में अर्धनग्न हालत में मिला। उसके हाथ बंधे हुए थे। मौके पर शराब की 3 बोतलें मिली थीं। आरोपियों ने लड़की की नाक और मुंह दबा दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित के पिता का कहना है कि उनके परिवार के लोग 3 दिन से भूखे हैं, प्रशासन को खाने का इंतजाम करना चाहिए।
लड़की के पिता का कहना है गांव का एक लड़का मेरी बेटी से जबरन शादी करना चाहता था। लेकिन बच्ची नाबालिग थी, इसलिए मैंने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसलिए, वे लोग परेशान करने लगे थे। हमने पुलिस से शिकायत की तो 3 लोग लोग पकड़े गए। तभी उन्होंने बदला लेने की धमकी दी थी। लड़की के पिता का यह भी कहना है कि पुलिस ने गांव के कुछ ऐसे लोगों को उठाया है, जिनके वारदात में शामिल होने की आशंका नहीं है। पुलिस दोषियों को पकड़े और निर्दोष लोगों को न फंसाए। वरना बाद में लोग मुझे यहां रहने नहीं देंगे। मैं मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का पेट पाल रहा था। अब घर में खाने-पीने के लिए कुछ नहीं बचा है।
बाराबंकी पुलिस ने दिनेश गौतम नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह सेठमऊ गांव का ही रहने वाला है। उसने कबूला है कि वह वारदात में शामिल था। बाकी 4 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। प्रभारी एसपी आरएस गौतम ने बताया कि बुधवार देर शाम खेत में लड़की का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद में हत्या के साथ दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई। जांच के लिए अपर एसपी की अगुआई में टीम बनाई गई है।
अखबार, न्यूज वेबसाइट के लिए फुल/पार्टटाइम काम करें, पाएं प्रेसकार्ड, योग्यतानुसार वेतन एवं कमीशन
रुद्रपुर (उत्तराखण्ड, भारत) से प्रकाशित अखबार और न्यूज वेबसाइट्स हेतु समाचार, विज्ञापन संकलन, प्रचार-प्रसार इत्यादि कार्य अपनी सुविधानुसार फुल/पार्टटाइम करें और पाएं प्रेसकार्ड और आकर्षक वेतन एवं कमीशन। बेरोजगार, विद्यार्थी, महिलाएं, व्यवसायी, नौकरीपेशा या सेवानिवृत्त हर आयु/वर्ग के लोग अपना बायोडाटा मेल/व्हाट्सऐप करें। कृपया फोन न करें। आपका बायोडाटा मिलने के बाद उचित समय में आपको सूचित किया जाएगा। ईमेल peoplesfriend9@gmail.com वहाट्सऐप 9897791822
अपने विचार दुनिया से साझा कीजिए, देखिए सूचनाप्रद, ज्ञानबर्धक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक समाचार-विचार वेबसाइट्स एवं ब्लाॅग्स Hindi Blogs : india2020newview.blogspot.com एवं bharatiduniya.blogspot.com और gangaprawah.blogspot.com
अपने समाचार, रचनाएं, विज्ञापन, प्रेस नोट, आलेख, कविताएं, निबंध आदि प्रकाशित कराने एवं रिपोर्टर बनने के लिए आवेदन भेजें, ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर या एसएमएस करें 9897791822 पर।
मकान, दुकान, भवन, प्लाॅट खरीदने, बेचने, किराये पर लेने अथवा देने, भवन निर्माण / मरम्मत, पेंट आदि के लिए संपर्क करें।
प्रेम सिंह मेहरा, स्टेट बैंक एटीएम के सामने, शिवशक्ति मंदिर रोड, आवास विकास रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) उत्तराखंड, मो. 9690718924, 9897972629
Mobile पर रोजाना चंद मिनट रोज धन ऐप के साथ बिना कोई खर्चा किये काम करके कमाएं सैकड़ों रुपये
देश की प्रमुख ऑनलाइन अर्निंग वेबसाइट रोज धन पर घर बैठे अपने मोबाइल फोन से करें अच्छी इनकम, डाउनलोड करें
https://ylink.cc/eNU9h
http://st.dist.rozcloud.com/RozDhan/0F6AA6 और तुरंत पाएं 50 रुपये और फिर छोटी-छोटी टास्क करके कमाएं सैकड़ों रु.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें