साजिशों की सरकार - आखिर आरोग्य सेतु ऐप से किसको फायदा पहुंचाया सरकार ने ? क्या ऐप के जरिये नागरिकों की जासूसी की गई ? RTI vs aarogyasetu



नई दिल्ली। मोदी सरकार साजिशों और लापरवाहियों के लिए जानी जाएगी ? इसके काम-काज से ऐसा ही लगता है। लाॅकडाउन लगाने के बाद कोरोना की सूचना देने के लिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की एक तरह से अनिवार्यता कर दी गई थी। कहा गया था कि यह कोरोना पाॅजिटिव की सूचना देगा। प्रधानमंत्री से लेकर उनके सहयोगी-समर्थकों, पूरे तंत्र और मीडिया ने इसे बहुत कारगर बताया था। ऐप डाउनलोड तो करोड़ों की संख्या में हो गया लेकिन इसने सूचना तो इसने नहीं दी। सरकार को इसकी विफलता पर जवाब देना चाहिए था लेकिन अब तो इसे किसने बनाया, किसे इससे लाभ हुआ इसका ही पता नहीं दिया जा रहा। संभव है कि ऐप के जरिये नागरिकों की जासूसी की गई हो और उनके डेटा को चुराया गया हो। कुछ भी हो सकता है, आखिर यह सरकार काम तो जनता के खिलाफ ही कर रही है। केंद्रीय सूचना आयोग सीआईसी ने बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक्स मिनिस्ट्री, नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर सेंट्रल पब्लिक इन्फार्मेशन अफसर और नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन को कारण बताओ नोटिस भेजा है। सीआईसी ने पूछा है कि आरोग्य सेतु ऐप से जुड़ी आरर्टीआ का अस्पष्ट जवाब देने और सूचना में रुकावट डालने के लिए आप पर आरटीआई एक्ट के तहत जुर्माना क्यों ना लगाया जाए? 

एक संस्था लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीआईसी ने नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर से यह स्पष्ट करने को कहा है कि जिस आरोग्य सेतु वेबसाइट का उसने जिक्र किया है, उसका प्लेटफॉर्म कब डिजाइन और डेवलप किया गया। नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर को यह कब मिला और इसके बावजूद नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर के पास आरोग्य सेतु ऐप बनाने के बारे में कोई जानकारी क्यों नहीं है? इस पर भारत सरकार ने सफाई दी है कि आरोग्य सेतु ऐप सरकार का प्रोडक्ट है और इसे इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

केंद्रीय सूचना आयुक्त वंजना एन सरना ने सेंट्रल पब्लिक इन्फार्मेशन अफसर से भी जवाब मांगा है कि अगर आपको कोई जानकारी नहीं है तो वेबसाइट https://aarogyasetu.gov.in/ dks gov.in डोमेन के साथ कैसे बनाया गया? सरना ने कहा कि कोई भी सेंट्रल पब्लिक इन्फार्मेशन अफसर इस बारे में स्पष्टीकरण नहीं दे पाया कि ऐप किसने बनाई, फाइलें कहां हैं? और यह सब बेहद हास्यास्पद है।

केंद्रीय सूचना आयोग ने सेंट्रल पब्लिक इन्फार्मेशन अफसर एसके त्यागी, इलेक्ट्रॉनिक्स के डिप्टी डायरेक्टर डीके सागर, एचआर और एडमिन के सीनियर जनरल मैनेजर आरए धवन के अलावा एनईजीडी को नोटिस भेजा है। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि वो 24 नवंबर को बेंच के सामने पेश हों और बताएं की उनके खिलाफ आरर्टीआ एक्ट के सेक्शन 20 के तहत जुर्माना क्यों ना लगाया जाए। सेंट्रल पब्लिक इन्फार्मेशन अफसर से कहा गया है कि वो उन दस्तावेजों की कॉपी भी भेजें, जिनके आधार पर वो जवाब देंगे। सुनवाई से 5 दिन पहले ये दस्तावेज भेज दिए जाए। आयोग ने कहा कि अगर कोई दूसरा व्यक्ति भी इस चूक के लिए जिम्मेदार है तो सेंट्रल पब्लिक इन्फार्मेशन अफसर उसे हमारे ऑर्डर की कॉपी भेजे और उसे भी बेंच के सामने पेश होने का निर्देश दे।

केंद्रीय सूचना आयोग ने यह नोटिस सौरव दास की शिकायत पर भेजा है। उन्होंने आयोग से कहा था कि संबंधित मंत्रालय और विभाग आरोग्य सेतु ऐप के बनने की प्रक्रिया और दूसरी जानकारियां देने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा था कि एनआईसी को भेजी गई आरटीआई के जवाब में कहा गया था कि उनके पास कोई जानकारी नहीं है और यह बेहद चैंकाने वाला है, क्योंकि यही तो इस ऐप के डेवलपर हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि आरोग्य सेतु ऐप जासूसी करने का सिस्टम है और इसे बिना किसी संस्थान की निगरानी के प्राइवेट ऑपरेटर को सौंप दिया गया है। यह डाटा और निजता को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है। तकनीक हमें सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है, पर इसका भी डर है कि इसका फायदा बिना किसी नागरिक की मंजूरी के उसे ट्रैक करके उठाया जाए।

Covid 19 Live Low NeDG RTI NIC Central Information Commission NITI Aayog CPIO internet freedom https://aarogyasetu.gov.in

Male/ Female अखबार, न्यूज वेबसाइट के लिए फुल/ पार्टटाइम काम करें, पाएं प्रेसकार्ड, योग्यतानुसार वेतन एवं कमीशन

रुद्रपुर (उत्तराखण्ड, भारत) से प्रकाशित अखबार और न्यूज वेबसाइट्स हेतु समाचार, विज्ञापन संकलन, प्रचार-प्रसार इत्यादि कार्य अपनी सुविधानुसार फुल/पार्टटाइम करें और पाएं प्रेसकार्ड और आकर्षक वेतन एवं कमीशन। बेरोजगार, विद्यार्थी, महिलाएं, व्यवसायी, नौकरीपेशा या सेवानिवृत्त हर आयु/वर्ग के लोग अपना बायोडाटा मेल/ व्हाट्सऐप/SMS करें। कृपया फोन न करें। आपका बायोडाटा मिलने के बाद उचित समय में आपको सूचित किया जाएगा। ईमेल peoplesfriend9@gmail.com वहाट्सऐप/SMS 7895143358


अपने विचारों को दुनिया के सामने लाइये, खुद पत्रकार और लेखक बनिये, पहचान और इनकम पाइये, देखिए सूचनाप्रद, ज्ञानबर्धक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक समाचार-विचार वेबसाइट्स एवं ब्लाॅग्स Hindi Blogs :  india2020newview.blogspot.com एवं bharatiduniya.blogspot.com और gangaprawah.blogspot.com


अपने मोबाइल में पड़े फोटो बेचिये, इंटरनेशनल फोटो सेलिंग वेबसाइट मोस्टफोटोज.काॅम पर। फोटो बेचकर प्राप्त करिये अच्छी इन्कम। लिंक को क्लिक कर देखिए https://www.mostphotos.com/en-us/signup?ref=129349

अपनी वेबसाइट या यूट्यूब चैनल बनवाने, अखबार/ पत्रिका पंजीकरण - प्रकाशन कराने, अपने समाचार, रचनाएं, विज्ञापन, प्रेस नोट, आलेख, कविताएं, निबंध आदि प्रकाशित कराने एवं रिपोर्टर बनने के लिए आवेदन भेजें, ईमेल peoplesfriend9@gmail.com  पर या एसएमएस करें 9897791822 पर।


किसी भी आयु के मेल/फीमेल Mobile पर रोजाना चंद मिनट रोज धन ऐप के साथ बिना कोई खर्चा किये काम करके कमाएं सैकड़ों रुपये

देश की प्रमुख ऑनलाइन अर्निंग वेबसाइट रोज धन पर घर बैठे अपने मोबाइल फोन से करें अच्छी इनकम, डाउनलोड करें 

https://ylink.cc/eNU9h

http://st.dist.rozcloud.com/RozDhan/0F6AA6 और तुरंत पाएं 50 रुपये और फिर छोटी-छोटी टास्क करके कमाएं सैकड़ों रु.


मकान, दुकान, भवन, प्लाॅट खरीदने, बेचने, किराये पर लेने अथवा देने, भवन निर्माण /  मरम्मत, पेंट आदि के लिए संपर्क करें।

प्रेम सिंह मेहरा, स्टेट बैंक एटीएम के सामने, शिवशक्ति मंदिर रोड, आवास विकास रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) उत्तराखंड, मो. 9690718924, 9897972629

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England