NXIVM सेक्स पंथ के रेनियर ने महिलाओं को आर्थिक रूप से लूटा और सैक्स गुलाम बनाया, 120 की हुई सजा, जानिये कौन है अमेरिका का आसाराम, गुरमीत राम रहीम !
ब्रुकलिन। सनकी शातिर लुटेरों की दुनिया में कमी नहीं। कोई अच्छे दिन लाने का झांसा देकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है तो कोई किसी आसान तरीके से अमीर बनाने का सपना दिखाकर लूटता है। और वर्तमान जीवन को खुशियों और आनंद से भर देने की बात करता है तो कोई बेहद सुखद भविष्य का आश्वासन देकर अपना अनुयायी बना लेता है। कहा जाता है कि हर आदमी बेवकूफ है बस, बनाने वाला चाहिए। सामने वाले को उसके लाभ का विश्वास दिलाकर ही अधिकांश लोग अपना भला करते हैं। हमारे यहां वर्तमान और भविष्य की बेहतरी सपना दिलाकर महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले और लोगों को आर्थिक रूप से लूटने वाले गुरमीत राम रहीम और आसाराम जैसे अनेक लोग सालों से जेल में हैं। अमेरिका का भी ऐसा ही शातिर और घोर अमानवीय व्यक्ति पकड़ में आया है। एनएक्सआईवीएम सेक्स पंथ के फाउंडर कैथ रेनियर को 120 साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने 13 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया। कानून द्वारा जुर्माने की यह अधिकतम सीमा है। रेनियर को सेक्स ट्रैफिकिंग, चाइल्ड पोर्नोग्राफी सहित कई मामलों में मंगलवार को सजा सुनाई गई। रेनियर महिलाओं को कम खाना देता था और यौन गुलाम बनाता था। उनके शरीर पर पहचान या फैशन के लिए हमेशा रहने वाले विभिन्न तरह के निशान या टैटू बनवाता था। ब्रुकलिन में हुई सुनवाई में अमेरिकी जिला जज निकोलस गरौफिस के समक्ष एनएक्सआईवीएम के 15 पूर्व सदस्यों ने रेनियर के खिलाफ अपनी बात रखी। सुनवाई के बाद गरौफिस ने कहा, पीड़ितों ने जो दर्द सहा है उसको कोई शब्द बयां नहीं कर सकता। 2018 तक इस पंथ में 16 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।
रेनियर ने 1998 में एनएक्सआईवीएम नाम की मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी बनाई। इसके जरिए वह लोगों को व्यक्तित्व और व्यावसायिक विकास की ट्रेनिंग देता था। इसमें डॉस नाम की एक सीक्रेट सोसाइटी के लिए रिक्रूटमेंट होता था। ग्रुप दावा करता था कि यह लोगों को उनके डर, निराशा और लिमिटेड क्षमताओं से आगे ले जाएगा। गवाह महिलाओं के मुताबिक, इसमें शामिल होने के बाद सेक्स के लिए कहा जाता था। फिर फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था। रेनियर उनके दिमाग कोे भ्रमित करता था। पंथ का पहला एंट्री कोर्स 5 दिन का था, जिसकी फीस 2 लाख रुपए थी।
NXIVM Personal-growth seminars Keith Raniere the leader of the so-called sex cult sex slaves prostitution
Male/ Female अखबार, न्यूज वेबसाइट के लिए फुल/ पार्टटाइम काम करें, पाएं प्रेसकार्ड, योग्यतानुसार वेतन एवं कमीशन
रुद्रपुर (उत्तराखण्ड, भारत) से प्रकाशित अखबार और न्यूज वेबसाइट्स हेतु समाचार, विज्ञापन संकलन, प्रचार-प्रसार इत्यादि कार्य अपनी सुविधानुसार फुल/पार्टटाइम करें और पाएं प्रेसकार्ड और आकर्षक वेतन एवं कमीशन। बेरोजगार, विद्यार्थी, महिलाएं, व्यवसायी, नौकरीपेशा या सेवानिवृत्त हर आयु/वर्ग के लोग अपना बायोडाटा मेल/ व्हाट्सऐप/SMS करें। कृपया फोन न करें। आपका बायोडाटा मिलने के बाद उचित समय में आपको सूचित किया जाएगा। ईमेल peoplesfriend9@gmail.com वहाट्सऐप/SMS 7895143358
अपने विचारों को दुनिया के सामने लाइये, खुद पत्रकार और लेखक बनिये, पहचान और इनकम पाइये, देखिए सूचनाप्रद, ज्ञानबर्धक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक समाचार-विचार वेबसाइट्स एवं ब्लाॅग्स Hindi Blogs : india2020newview.blogspot.com एवं bharatiduniya.blogspot.com और gangaprawah.blogspot.com
अपनी वेबसाइट या यूट्यूब चैनल बनवाने, अखबार/ पत्रिका पंजीकरण - प्रकाशन कराने, अपने समाचार, रचनाएं, विज्ञापन, प्रेस नोट, आलेख, कविताएं, निबंध आदि प्रकाशित कराने एवं रिपोर्टर बनने के लिए आवेदन भेजें, ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर या एसएमएस करें 9897791822 पर।
किसी भी आयु के मेल/फीमेल Mobile पर रोजाना चंद मिनट रोज धन ऐप के साथ बिना कोई खर्चा किये काम करके कमाएं सैकड़ों रुपये
देश की प्रमुख ऑनलाइन अर्निंग वेबसाइट रोज धन पर घर बैठे अपने मोबाइल फोन से करें अच्छी इनकम, डाउनलोड करें
https://ylink.cc/eNU9h
http://st.dist.rozcloud.com/RozDhan/0F6AA6 और तुरंत पाएं 50 रुपये और फिर छोटी-छोटी टास्क करके कमाएं सैकड़ों रु.
मकान, दुकान, भवन, प्लाॅट खरीदने, बेचने, किराये पर लेने अथवा देने, भवन निर्माण / मरम्मत, पेंट आदि के लिए संपर्क करें।
प्रेम सिंह मेहरा, स्टेट बैंक एटीएम के सामने, शिवशक्ति मंदिर रोड, आवास विकास रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) उत्तराखंड, मो. 9690718924, 9897972629

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें