अब कुछ चुटकुले.... शादी महिला टीचर या पत्रकार से ही क्यों करें ? jokes laugh laughter
एक शादीशुदा व्यक्ति एक विवाह करने को तत्पर युवा से, अगर शादी करनी ही हो तो किसी टीचर या पत्रकार से करनी चाहिए।
युवा ने पूछा, सिर्फ टीचर या पत्रकार से ही क्यों ?
शादीशुदा व्यक्ति, क्योंकि टीचर या पत्रकार अगर सवाल करती है तो जवाब का इंतजार भी करती है।
एक लड़का लड़की के सामने गाना गा रहा था- अगर मैं कहूं कि मुझे तुमसे मोहब्बत है, मेरी तो बस यही चाहत है तो क्या कहोगी?
लड़की ने मुस्कुराते हुए कहा- मैं तुमसे कहूंगी, इस बात को अगर तुम मुझे घुमा फिरा के कहते, कहीं खाना खिला के कहते, मुझे मोबाइल दिला कर कहते... उस में बैलेंस डलवा के कहते तो अच्छा होता...!
लड़के ने अपनी प्रेमिका से पूछा, मैं तुम्हारा मोबाइल देख सकता हूं... ?
गर्लफ्रेंड हां, क्यों नहीं! जरा एक मिनट रूको... और उसने इनबॉक्स, सेंड आइटम और कॉल हिस्ट्री डिलीट कर मोबाइल देते हुए कहा, देख लो तुम्हें तो मुझ पर विश्वास ही नहीं है..!
डॉक्टर ने कमजोर मरीज की जांचकर कहा, आपके शरीर में आयरन की कमी है।.
मरीज बोला, बीस साल से अपनी पत्नी से लगातार ‘लोहा’ लेता आ रहा हूं और...आप कहते हैं कि आयरन की कमी है...!
संता की जबरदस्त पिटाई हुई और वह अस्पताल में भर्ती था, और उनके सिर पर पट्टियां, हाथ-पैरों में प्लास्टर बंधे थे। उनका दोस्त बंता उसे देखने आया और पूछा तुझे इतनी मार कैसे पड़ी, यार...?
संता ने रुंआसे स्वर में जवाब दिया, कुछ मत पूछ, यार... कल रात एक शादी में गया था, वहां नाच-गाने के दौरान मैं बोलियां दे रहा था, एक बोली गड़बड़ हो गई और मेरा यह हाल हो गया।
बंता ने पूछा, ऐसी क्या बोली दे दी थी तूने ?
संता ने बताया, मैंने बोला, बारी बरसी खटन गया सी, खट के ले आंदा तार... भंगड़ा तां सजदा, जे नचे कुड़ी दा यार...।
बंता ने हंसते हुए कहा, ओ हो.. फिर तो मार पड़नी ही थी..।
संता मुस्कराते हुए बोला, मुझे तो सिर्फ मार ही पड़ी है, लेकिन जो नाचा था, उसकी तो परसों रस्म-पगड़ी है।
एक प्रेमी जोड़ा आपस में बातें कर रहा था और साथ जीने-मरने की कसमें खा रहा था... गर्लफ्रेंड ने पूछा, हम लोग दो साल से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं...क्या तुमने कभी शादी के बारे में नहीं सोचा...?
ब्वॉयफ्रेंड बोला, दरअसल बात यह है कि मुझे गलत मत समझना. मुझे इस बारे में अपनी पत्नी से बात करनी पड़ेगी, तभी मैं तुम्हें कुछ जवाब दे सकूंगा।
गर्लफ्रेंड ने अफसोस जैसे स्वर में कहा, ओह! तो तुम भी शादी-शुदा हो...!
मां ने बेटे से कहा, तुम तो पढ़ने में बड़े होशियार हो... फिर ट्यूशन वाले को रखने की क्या जरूरत है...?
बेटे ने कहा, मां, तुम भी तो घर का काम करने में होशियार हो... फिर काम वाली बाई को रखने की क्या जरूरत है...!
डॉक्टर ने अपनी पत्नी से बोला, पागल मरीजों के बीच रहते-रहते अब मैं भी आधा पागल हो गया हूं...।
पत्नी ने खिसियाहट जैसे लहजे में कहा, कभी तो कोई काम पूरा किया करो...!
पप्पू ने अपने दोस्त गोलू से पूछा, यार, जवानी और बुढ़ापे में क्या फर्क होता है...?
गोलू ने बताया, जवानी में मोबाइल में हसीनाओं के नंबर होते हैं... और बुढ़ापे में हकीमों के...!
टीचर ने विद्यार्थियों से पूछा, लेक्चर कैसा होना चाहिए..
एक होशियार स्टूडेंट बोला, सर, बिलकुल लड़की की मिनी स्कर्ट जैसा, जरूरी टॉपिक कवर भी हो जाए और ...।
ganga river doctor teacher wife student kam vali

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें