रकुल प्रीत ने झूठ फैलाने वाले टीवी चैनलों के लिए खड़ी की मुश्किल, हलकान ब्रॉडकास्टर एसोसिएशन ने जवाब देने को कोर्ट से मांगा वक्त



नई दिल्ली। सरकार के इशारों पर देश में झूठ और नफरत फैला रहे टीवी चैनलों के समक्ष मुश्किल खड़ी हो रही है। रकुल प्रीत सिंह ने पिछले महीने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल जांच में उनके खिलाफ चल रहे मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की मांग की थी। जिसके बाद नेशनल ब्रॉडकास्टर एसोसिएशन (एनबीए) ने दिल्ली हाई कोर्ट से इसी मामले पर अपना जवाब देने तीन हफ्ते का टाइम मांगा है। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद जांच में रकुल का नाम सामने आया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रकुल प्रीत सिंह से 25 सितंबर को पूछताछ की थी। जिसके बाद मीडिया में रकुल और रिया की दोस्ती पर कई खबरें दिखाई गईं थीं। एनबीए का कहना है कि उन्हें 21 दिन का समय चाहिए ताकि वे 10 न्यूज चैनल्स से इस मामले में जानकारी जुटा सकें। दिल्ली हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्ट स्टैंडर्ड अथॉरिटी को भी दो हफ्ते के भीतर मामले पर जवाब दाखिल करने को कहा है।

रकुल प्रीत सिंह ने अपनी याचिका में यह भी कहा था कि रिया ने उसका और सारा अली खान का नाम उस वक्त लिया था, जब वह एक शूट पर थी। कोर्ट ने केंद्र सरकार, प्रसार भारती, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, नेशनल ब्रॉडकास्टर एसोसिएशन और सूचना और प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी किया था। रकुल प्रीत के वकील ने भी कहा था कि मीडिया एक्ट्रेस का हैरेसमेंट कर रहा है। रकुल प्रीत सिंह के वकील ने कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि पिछली सुनवाई में उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया था। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस काउंसिल की अपनी एक एडवायजरी है, जिसका भी पालन नहीं किया जा रहा है। इस बीच, रकुल प्रीत सिंह के वकील को भी अदालत में एक हलफनामा दायर करने के लिए कहा गया है। याचिका की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।

मालूम हो कि रिपब्लिक टीवी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आत्महत्या के बजाय हत्या साबित करने का प्रयास किया और पागलपन की हद तक लाखों दर्शकों को उत्तेजित कर दिया। इसमें रिया चक्रवर्ती और कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए, बाद में इसमें ड्रग्स इस्तेमाल करने और इसके कारोबार में तमाम सेलेबे्रटीज के नाम जोड़ दिए। चौबीसों घंटे इसी मामले का महीनों प्रसारण किया गया। इसके बावजूद न तो सेलेब्रेटीज की ड्रग कारोबार में संलिप्तता साबित हो सकी और न सुशांत की हत्या साबित हो पाई। अखिल भारतीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान यानी एम्स ने सुशांत की मौत की वजह आत्महत्या मानी है। मुंबई पुलिस ने पिछले दिनों खुलासा किया था कि ज्यादा टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स हासिल करने के लिए रिपब्लिक टीवी और कुछ अन्य टीवी चैनलों ने गैरकानूनी हथकंडे अपनाए। पुलिस की जांच अभी जारी है लेकिन इस खुलासे के बाद पूरा टीवी चैनलों का तंत्र मुश्किल में फंस गया है। इससे ब्रॉडकास्टर एसोसिएशन की काफी फजियत हो रही है। अनेक टीवी चैनल सरकार के साथ मिलकर झूठ और नफरत फैलाते रहे हैं लेकिन इनको ठीक-ठीक पत्रकारिता के लिए बाध्य करने में यह संस्था पूरी तरह असफल रही है या उसने झूठ के दम पर मुनाफा कमाने वालों पर नकेल नहीं कसी है।


अखबार, न्यूज वेबसाइट के लिए फुल/पार्टटाइम काम करें, पाएं प्रेसकार्ड, योग्यतानुसार वेतन एवं कमीशन

रुद्रपुर (उत्तराखण्ड, भारत) से प्रकाशित अखबार और न्यूज वेबसाइट्स हेतु समाचार, विज्ञापन संकलन, प्रचार-प्रसार इत्यादि कार्य अपनी सुविधानुसार फुल/पार्टटाइम करें और पाएं प्रेसकार्ड और आकर्षक वेतन एवं कमीशन। बेरोजगार, विद्यार्थी, महिलाएं, व्यवसायी, नौकरीपेशा या सेवानिवृत्त हर आयु/वर्ग के लोग अपना बायोडाटा मेल/व्हाट्सऐप करें। कृपया फोन न करें। आपका बायोडाटा मिलने के बाद उचित समय में आपको सूचित किया जाएगा। ईमेल peoplesfriend9@gmail.com वहाट्सऐप 9897791822

अपने विचार दुनिया से साझा कीजिए, देखिए सूचनाप्रद, ज्ञानबर्धक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक समाचार-विचार वेबसाइट्स एवं ब्लाॅग्स Hindi Blogs :  india2020newview.blogspot.com एवं bharatiduniya.blogspot.com और gangaprawah.blogspot.com

अपने समाचार, रचनाएं, विज्ञापन, प्रेस नोट, आलेख, कविताएं, निबंध आदि प्रकाशित कराने एवं रिपोर्टर बनने के लिए आवेदन भेजें, ईमेल peoplesfriend9@gmail.com  पर या एसएमएस करें 9897791822 पर।

मकान, दुकान, भवन, प्लाॅट खरीदने, बेचने, किराये पर लेने अथवा देने, भवन निर्माण /  मरम्मत, पेंट आदि के लिए संपर्क करें।

प्रेम सिंह मेहरा, स्टेट बैंक एटीएम के सामने, शिवशक्ति मंदिर रोड, आवास विकास रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) उत्तराखंड, मो. 9690718924, 9897972629

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England