अंधभक्तों चीन के फर्जी विरोध का क्या होगा ? मालूम है चीनी मोबाइल कंपनियां भारतीय बाजार पर फिर छा गईं



नई दिल्ली। चीनी मोबाइल कंपनियां फिर से मोबाइल बाजार में बहार ला रही हैं। और भी चीनी उत्पाद बाजार में आ रहे हैं। सरकार के अंधसमर्थकों के चीन विरोध का कोई खास असर सरकार पर नहीं पड़ा। अंधभक्तों को तसल्ली देने के लिए सरकार ने कुछ चीनी ऐप्स बैन कर दिए और कुछ सरकारी ठेके रद्द कर दिए। यह भी हो सकता है कि अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने चीनी ऐप्स बैन किये हों और ठेके रद्द किए हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा और विदेश मंत्री ने तो चीन द्वारा मध्य जून में 20 भारतीय सैनिकों के मारे जाने के बाद चीन का नाम लेकर विरोध तक नहीं किया गया। भारतीय भूभाग पर चीनी कब्जे के बारे में तो मोदी ने साफ झूठ बोला कि भारतीय सीमा में न कोई घुसा है और न किसी ने कब्जा किया है। खैर, चीन का विरोध खूब सहयोगी-समर्थकों के द्वारा हुआ, चीन के सामान का बहिष्कार हुआ लेकिन चीन से राजनीतिक और व्यापारिक संबंध बदस्तूर चलते रहे। चीन के सामान का आयात बहुत प्रभावित हुआ लेकिन अब फिर से हालात सामान्य हो रहे हैं और चीनी माल आ रहा है। एक समय संकट में आये चीनी मोबाइल ब्रांड श्याओमी, वीवो और ओप्पो फिर से बाजार में छा रहे हैं। बीती तिमाही में इन्होंने बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है।

मालूम हो कि स्मार्टफोन मार्केट के लिए साल का तीसरा क्वार्टर काफी अहम होता है, क्योंकि इस दौरान त्यौहारी सीजन के चलते बिक्री बढ़ जाती है। स्मार्टफोन शिपमेंट मार्केट के पिछले 4 साल के आंकड़ों को देखा जाए तो यह पहला ऐसा मौका है जब शिपमेंट का ऑल टाइम रिकॉर्ड बन गया। 2017 और 2018 के तीसरे क्वार्टर में करीब 40 मिलियन (4 करोड़) यूनिट का शिपमेंट हुआ था। जबकि 2019 के तीसरे क्वार्टर में शिपमेंट का आंकड़ा 46 मिलियन (4.6 करोड़) यूनिट तक पहुंच गया था। हालांकि, इस बार 50 मिलियन (5 करोड़) यूनिट के साथ नया रिकॉर्ड बन गया।

ज्ञातव्य है कि जून में लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों से झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद देश में चीनी सामान के बहिष्कार की मुहिम शुरू हुई थी। सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से को देखकर तब ऐसा लगा कि चीनी कंपनियों को भारत से कारोबार समेटना पड़ेगा। लेकिन तीसरी तिमाही की स्मार्टफोन आमद ने अंधभक्तों की उम्मीदों को धूलधूसरित कर दिया है। लेकिन बाजार और रोजगार के हिसाब से यह अच्छा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी कंपनी शाओमी ने 13.1 मिलियन (1.31 करोड़) यूनिट का शिपमेंट किया और उसका मार्केट शेयर 26.1 प्रतिशत रहा। बीते साल की तुलना में उसकी सालाना ग्रोथ 9 प्रतिशत रही। चीन विरोध के चलते मोबाइल बाजार में दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग की लाॅटरी लग गई। इसने मोबाइल बाजार में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। इस दौरान सैमसंग ने 10.2 मिलियन (1.02 करोड़) यूनिट का शिपमेंट किया और उसका मार्केट शेयर 20.4 प्रतिशत रहा। मोबाइल बाजार में चीनी कंपनियां वीवो, रियलमी और ओप्पो तीसरे नंबर पर हैं। एक जमाने में मोबाइल बाजार का बादशाह रहा नोकिया इस बीच भी कोई बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने में नाकाम रहा।

बताया जाता है कि 2019 में भारतीय बाजार में शाओमी की सबसे ज्यादा 28 फीसदी हिस्सेदारी रही थी। 2018 में भी कंपनी की इतनी हिस्सेदारी थी। दूसरे स्थान पर 21 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सैमसंग रही। 2018 के मुकाबले सैमसंग को 3 फीसदी का नुकसान हुआ है। वीवो, रियलमी, ओप्पो बढ़त में हैं, इन कंपनियों की बिक्री में 2018 की तुलना में इजाफा हुआ है।

xiaomi oppo vivo samsung Nokia china Smartphone in indian market


अखबार, न्यूज वेबसाइट के लिए फुल/पार्टटाइम काम करें, पाएं प्रेसकार्ड, योग्यतानुसार वेतन एवं कमीशन

रुद्रपुर (उत्तराखण्ड, भारत) से प्रकाशित अखबार और न्यूज वेबसाइट्स हेतु समाचार, विज्ञापन संकलन, प्रचार-प्रसार इत्यादि कार्य अपनी सुविधानुसार फुल/पार्टटाइम करें और पाएं प्रेसकार्ड और आकर्षक वेतन एवं कमीशन। बेरोजगार, विद्यार्थी, महिलाएं, व्यवसायी, नौकरीपेशा या सेवानिवृत्त हर आयु/वर्ग के लोग अपना बायोडाटा मेल/व्हाट्सऐप करें। कृपया फोन न करें। आपका बायोडाटा मिलने के बाद उचित समय में आपको सूचित किया जाएगा। ईमेल peoplesfriend9@gmail.com वहाट्सऐप 9897791822

अपने विचार दुनिया से साझा कीजिए, देखिए सूचनाप्रद, ज्ञानबर्धक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक समाचार-विचार वेबसाइट्स एवं ब्लाॅग्स Hindi Blogs :  india2020newview.blogspot.com एवं bharatiduniya.blogspot.com और gangaprawah.blogspot.com

अपने समाचार, रचनाएं, विज्ञापन, प्रेस नोट, आलेख, कविताएं, निबंध आदि प्रकाशित कराने एवं रिपोर्टर बनने के लिए आवेदन भेजें, ईमेल peoplesfriend9@gmail.com  पर या एसएमएस करें 9897791822 पर।

मकान, दुकान, भवन, प्लाॅट खरीदने, बेचने, किराये पर लेने अथवा देने, भवन निर्माण /  मरम्मत, पेंट आदि के लिए संपर्क करें।

प्रेम सिंह मेहरा, स्टेट बैंक एटीएम के सामने, शिवशक्ति मंदिर रोड, आवास विकास रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) उत्तराखंड, मो. 9690718924, 9897972629

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England