सेना के अपमान और जनविरोधी नीतियों के लिए मोदी को राहुल ने लिया आढ़े हाथ, तुम्हारे दावों में बिहार का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है
पटना/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सहयोगी - समर्थक बिहार विधान सभा चुनाव में खूब लंबी-लंबी हांक रहे हैं। पिछले चुनावी वादे तो पूरे किये नहीं, बर्बाद बिहार में राज्य की बदहाली की चर्चा करने के बजाये धारा 370 और दूसरे राज्य के लिए गैरजरूरी मुद्दों पर बात कर रहे हैं और संकटग्रस्त जनता को नये सपने दिखा रहे हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस पर मोदी को आढ़े हाथ लिया है। बिहार में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करने से कुछ पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एनडीए पर शायराना अंदाज में हमला किया। उन्होंने ट्वीट किया- तुम्हारे दावों में बिहार का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है।’ राहुल ने मशहूर कवि अदम गोंडवी की कविता के सहारे मोदी सरकार पर तंज कसा। राहुल ने बिहार की नीतिश/एनडीए सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोरोना हो या बेरोजगारी, झूठे आंकड़ों से पूरा देश परेशान है। मैं आज बिहार में आपके बीच रहूंगा। आइए, इस झूठ और कुशासन से पीछा छुड़ाएं।
बिहार के नवादा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा जब बिहार के युवा सैनिक शहीद हुए, उस दिन प्रधानमंत्री ने क्या किया। लद्दाख में हिंदुस्तान की सीमा पर बिहार के युवा अपना खून-पसीना देकर जमीन की रक्षा करते हैं। चीन ने हमारे 20 जवानों को शहीद किया और हमारी जमीन पर कब्जा किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर हिंदुस्तान की सेना का अपमान किया। प्रवासी मजदूरों के पलायन का मसला उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदद नहीं की। यही सच्चाई है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार बिहार के लोग सच्चाई को पहचानने जा रहे हैं. इस बार बिहार नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को जवाब देने जा रहा है।
Rahul gandhi congress bihar assembly election bjp Narendra modi Indian army china
अखबार, न्यूज वेबसाइट के लिए फुल/पार्टटाइम काम करें, पाएं प्रेसकार्ड, योग्यतानुसार वेतन एवं कमीशन
रुद्रपुर (उत्तराखण्ड, भारत) से प्रकाशित अखबार और न्यूज वेबसाइट्स हेतु समाचार, विज्ञापन संकलन, प्रचार-प्रसार इत्यादि कार्य अपनी सुविधानुसार फुल/पार्टटाइम करें और पाएं प्रेसकार्ड और आकर्षक वेतन एवं कमीशन। बेरोजगार, विद्यार्थी, महिलाएं, व्यवसायी, नौकरीपेशा या सेवानिवृत्त हर आयु/वर्ग के लोग अपना बायोडाटा मेल/व्हाट्सऐप करें। कृपया फोन न करें। आपका बायोडाटा मिलने के बाद उचित समय में आपको सूचित किया जाएगा। ईमेल peoplesfriend9@gmail.com वहाट्सऐप 9897791822
अपने विचार दुनिया से साझा कीजिए, देखिए सूचनाप्रद, ज्ञानबर्धक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक समाचार-विचार वेबसाइट्स एवं ब्लाॅग्स Hindi Blogs : india2020newview.blogspot.com एवं bharatiduniya.blogspot.com और gangaprawah.blogspot.com
अपने समाचार, रचनाएं, विज्ञापन, प्रेस नोट, आलेख, कविताएं, निबंध आदि प्रकाशित कराने एवं रिपोर्टर बनने के लिए आवेदन भेजें, ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर या एसएमएस करें 9897791822 पर।
मकान, दुकान, भवन, प्लाॅट खरीदने, बेचने, किराये पर लेने अथवा देने, भवन निर्माण / मरम्मत, पेंट आदि के लिए संपर्क करें।
प्रेम सिंह मेहरा, स्टेट बैंक एटीएम के सामने, शिवशक्ति मंदिर रोड, आवास विकास रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) उत्तराखंड, मो. 9690718924, 9897972629

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें