भारत की हालत बांग्लादेश, बर्मा, नेपाल, पाकिस्तान से भी खराब, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार में भी बदतर स्थिति, सरकार जनता को कंगाल और मित्र अमीरों को मालामाल करने में लगी
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी और उनके सहयोगी, समर्थक, प्रचार तंत्र लोगों को यह समझाने में ऐड़ी-चोटी का जोर लगाते रहे हैं कि भारत की हालत बेहद मजबूत होती जा रही है और दुनिया उसकी तारीफ करते नहीं थक रही। लेकिन हकीकत में भारत में बेरोजगारी, भुखमरी, शिक्षा, स्वास्थ्य-चिकित्सा और अपराधों की हालत लगातार बद से बदतर होती जा रही है। भारत पर मोदी राज में विदेशी कर्ज भी बढ़ रहा है। आज भारत का प्रत्येक आदमी औसतन करीब 71000 रुपये से अधिक का कर्जदार है। लेकिन सरकार का पूरा तंत्र जनता को सांप्रदायिकता और पाकिस्तान, चीन तथा भारत की बेहतरी का नशा पिला रही है। 107 देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत इस साल 94वें नंबर के साथ गंभीर श्रेणी में रहा है। दुनियाभर में भूख और कुपोषण की स्थिति पर नजर रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल हंगर इंडेक्स ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट जारी की। जानकारों का कहना है कि कुपोषण (मैल्नूट्रिशन) से निपटने में ढीले रवैए और बड़े राज्यों की खराब परफॉर्मेंस जैसी वजहों से भारत की रैंकिंग नीचे रही है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में बांग्लादेश, पाकिस्तान और म्यांमार भी सीरियस कैटेगरी में रखे गए हैं, लेकिन तीनों की रैंक भारत से ऊपर है। बांग्लादेश 75वें, म्यांमार 78वें और पाकिस्तान 88वें नंबर पर है। नेपाल 73वीं रैंक के साथ मॉडरेट हंगर कैटेगरी में है। इस कैटेगरी में श्रीलंका 64वां नंबर ंपर है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, भारत का गरीब भूखा है, क्योंकि सरकार सिर्फ अपने कुछ खास मित्रों की जेबें भरने में लगी है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 5 साल तक के बच्चों कुपोषण की दर 37.4 प्रतिशत, शारीरिक विकास कमजोर रहने की दर 17.3 प्रतिशत है। पांच साल तक के बच्चों में मोर्टेलिटी रेट (मृत्यु दर) 3.7 है। देश की 14 प्रतिशत आबादी को पूरा पोषण नहीं मिल रहा। 31 देश सीरियस कैटेगरी में शामिल, इनका स्कोर 20 से ज्यादा ग्लोबल हंगर इंडेक्स ने देशों में भूख और कुपोषण की स्थिति के आधार पर स्कोर देकर उन्हें अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत 31 देश सीरियस कैटेगरी में हैं।
कुछ मिनट मोबाइल पर Airtel के साथ बिना कोई खर्चा किये काम करके कमाएं रोजाना सैकड़ों रुपये
अग्रणी टेलीकाॅम कंपनी एयरटेल से घर बैठे अपने मोबाइल फोन से करें अच्छी इनकम, डाउनलोड करें Thanks App http://u.airtel.in/aqaKVA और तुरंत पाएं 50 रुपये और अगर आपका एयरटेल सिम है तो पाएं मुफ्त 2जीबी डेटा और प्रारंभ करें अपनी निरंतर असीमित आमदनी, मनी ट्रांसफर, बैंक लेन-देन, बिल भुगतान और मोबाइल रिचार्ज आदि।
अखबार, न्यूज वेबसाइट के लिए फुल/पार्टटाइम काम करें, पाएं प्रेसकार्ड, योग्यतानुसार वेतन एवं कमीशन
रुद्रपुर (उत्तराखण्ड, भारत) से प्रकाशित अखबार और न्यूज वेबसाइट्स हेतु समाचार, विज्ञापन संकलन, प्रचार-प्रसार इत्यादि कार्य अपनी सुविधानुसार फुल/पार्टटाइम करें और पाएं प्रेसकार्ड और आकर्षक वेतन एवं कमीशन। बेरोजगार, विद्यार्थी, महिलाएं, व्यवसायी, नौकरीपेशा या सेवानिवृत्त हर आयु/वर्ग के लोग अपना बायोडाटा मेल/व्हाट्सऐप करें। कृपया फोन न करें। आपका बायोडाटा मिलने के बाद उचित समय में आपको सूचित किया जाएगा। ईमेल peoplesfriend9@gmail.com वहाट्सऐप 9897791822
अपने विचार दुनिया से साझा कीजिए, देखिए सूचनाप्रद, ज्ञानबर्धक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक समाचार-विचार वेबसाइट्स एवं ब्लाॅग्स Hindi Blogs : india2020newview.blogspot.com एवं bharatiduniya.blogspot.com और gangaprawah.blogspot.com
अपने समाचार, रचनाएं, विज्ञापन, प्रेस नोट, आलेख, कविताएं, निबंध आदि प्रकाशित कराने एवं रिपोर्टर बनने के लिए आवेदन भेजें, ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर या एसएमएस करें 9897791822 पर।
मकान, दुकान, भवन, प्लाॅट खरीदने, बेचने, किराये पर लेने अथवा देने, भवन निर्माण / मरम्मत, पेंट आदि के लिए संपर्क करें।
प्रेम सिंह मेहरा, स्टेट बैंक एटीएम के सामने, शिवशक्ति मंदिर रोड, आवास विकास रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) उत्तराखंड, मो. 9690718924, 9897972629

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें