गरीबी को चीन ने कैसे दी मात, बताया श्वेत पत्र के जरिये How China defeated poverty, told through white paper
बीजिंग। चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने मंगलवार को श्मानव गरीबी उन्मूलन में चीन का अभ्यासश् शीर्षक श्वेत पत्र जारी किया। समीक्षा में बताया गया कि पिछले 100 सालों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने चीनी जनता का नेतृत्व कर गरीबी के खिलाफ युद्ध किया, विशेषकर पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से लेकर अब तक राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने खुद इसका निर्देशन और बंदोबस्त किया और व्यक्तिगत रूप से लड़ाई का पर्यवेक्षण किया, जिससे पूरी पार्टी, देश और पूरे समाज की ताकत को एकत्र कर गरीबी के खिलाफ लड़ाई के भव्य और शानदार अभियान, तथा चीन में गरीबी उन्मूलन कार्य में प्राप्त कामयाबियों और विश्व के लिए दिए गए योगदान को दशार्या गया। इस श्वेत पत्र में इसकी व्यापक समीक्षा की गई है।
श्वेतपत्र के अनुसार सुधार और खुलेपन ने चीन के विकास को बहुत बढ़ावा दिया है, और देश में गरीबी कम करने की प्रक्रिया में तेजी आई है। चीन का विकास एक नए युग में प्रवेश कर गया है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (नवंबर 2012) के बाद से साल 2020 के अंत तक 8 वर्षों के निरंतर प्रयासों के बाद चीन ने नए युग में गरीबी उन्मूलन के मिशन को निर्धारित रूप में पूरा किया है। श्वेतपत्र में यह भी कहा गया कि गरीबी उन्मूलन के विरुद्ध लड़ाई में पूरी तरह से विजय प्राप्त हुई है। चीनी राष्ट्र ने कई हजार वर्षो के विकास के इतिहास में पहली बार पूर्ण गरीबी को समाप्त कर दिया है और चीनी लोगों के सहस्राब्दी के सपने और लंबे समय की आकांक्षा को बखूबी अंजाम दिया है। श्वेतपत्र के अनुसार चीन, जो दुनिया की आबादी का लगभग पांचवां हिस्सा है, ने पूरी तरह से गरीबी समाप्त कर दी और सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र 2030 एजेंडा के गरीबी में कमी के लक्ष्य को निर्धारित समय से 10 साल पहले हासिल कर लिया। चीनी राष्ट्र के विकास के इतिहास में यह न केवल एक मील के पत्थर वाली महत्वपूर्ण बात ही नहीं, बल्कि मानव गरीबी में कमी के इतिहास में, यहां तक कि मानव विकास के इतिहास में अहम बात भी है। चीन ने वैश्विक गरीबी में कमी और मानव विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Beijing. The News Office of the Chinese State Council on Tuesday released a white paper titled China's exercise in humanitarian poverty alleviation. The review stated that in the last 100 years, the Chinese Communist Party has led the Chinese people in the war against poverty, especially since the party's 18th National Congress, until now President Xi Chinfing himself directed and managed it personally Supervised the fight, showing the grand and magnificent campaign of the fight against poverty by gathering the strength of the entire party, the country and the whole society, and the achievements made in the poverty alleviation work in China and the contribution made to the world. It has been widely reviewed in this white paper.
According to the whitepaper, reform and openness have greatly boosted China's development, and accelerated the process of poverty reduction in the country. China's development has entered a new era. China has completed its mission of eradicating poverty in a new era after 8 years of sustained efforts since the end of the Chinese National Communist Party's 18th National Congress (November 2012) to the end of 2020. The white paper also said that the fight against poverty alleviation has been completely conquered. The Chinese nation has eliminated absolute poverty for the first time in the history of several thousand years of development and has successfully carried out the millennium dreams and long-term aspirations of the Chinese people. According to the whitepaper, China, which is about one-fifth of the world's population, abolished poverty altogether and achieved the poverty reduction goal of the United Nations 2030 Agenda for Sustainable Development 10 years ahead of schedule. This is not only an important milestone in the history of the development of the Chinese nation, but also in the history of human poverty reduction, even in the history of human development. China has also contributed significantly to global poverty reduction and human development.
सम्मानित साथियों सादर अभिवादन !
आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें।
गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए:
https://loknirnay11.blogspot.com
https://bharatiduniya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।
जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें